Inox India IPO: यह IPO लिस्टिंग के पहले ही दे रहा है जबरदस्त रिटर्न, जल्दी करें

Author: Jayant | Published On: March 7, 2024

Inox India :- मार्केट में शेयरों की लिस्टिंग से पहले आईनॉक्स इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 72% प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे थे। यह संकेत देता है कि लोगों में इस कंपनी के शेयर्स में दिलचस्पी है। इसकी आईपीयो ने भी बेहद उत्साहित किया था, लोगों नें इसके IPO को 61.28% तक Subscribe किया था। Inox India का शेयर Inox India GMP पर ग्रे मार्केट में बंपर प्रिमियम प्राइस में ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया। निवेशक इस शेयर की लिस्टिंग होने पर जबरदस्त प्रॉफिट होने की आशंका जाता रहे हैं।

Inox India IPO
Inox India IPO

लोगों ने 14 से 18 December में  भर भर कर आईपीओ में हिस्सा लिया और Inox India IPO को सब्सक्राइब भारी मात्रा में किया। 19 दिसंबर को कंपनी के शेयर्स IOP में उपलब्ध कराये गये। 21 December को शेयर लिस्ट किये जाएंगे। Inox India का नाम दुनिया की Top 10 Company में शामिल हैं जो क्लीन एनर्जी स्पेस में कस्टमाइज क्रायोजनिक सोल्यूशंस उपलब्ध कराती है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में काम करने वाली भारत की यह सबसे बड़ी कंपनी है। 

ग्रे मार्केट में 72% प्रीमियम (Inox India)

बुधवार को शेयर मार्केट में आईनॉक्स इंडिया के शेयर्स के प्रीमियम ऊपर भाग रहे थे। इस शेयर के प्रीमियम प्राइस बाजार में 475 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इन सब को देखते हुए stock market exchange पर Inox India के 71.97% प्रीमियम 1,135 रुपए की प्राइस में लिस्ट हो सकते हैं। बात करें आईनॉक्स इंडिया के IPO साइज की तो यह 1459.32 करोड रूपए है। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड सेट कर दिया है। यह 627 रुपए से लेकर 660 रूपए इतना है। 

61.28 गुना हुआ था सब्सक्राइब 

आईनॉक्स इंडिया का IOP 61.28 प्रतिशत लोगों ने सब्सक्राइब किया था। निवेशकों को इस शेयर से काफी उम्मीद है। रिटेल इन्वेस्टर नें लगभग 15.30 प्रतिशत सब्सक्राइब किया और बड़ी संस्थाओं ने इस आईपीओ को 147.80% subscribe किया है। वहीं अन्य लोगों ने और संस्थाओं ने इस आईपीओ को 53.20% गुना तक subscribe किया। 

क्या करती है कंपनी? 

आईनॉक्स इंडिया कंपनी अपना सारा कारोबार गुजरात से ऑपरेट करती है। यह कंपनी क्रायोजनिक इक्विपमेंट और सिस्टम बनाने का काम करती है। इस कंपनी में किसी भी तरह का कर्ज नहीं है। कंपनी ने समय-समय पर डिविडेंड दिया है। देश विदेश में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के दिशा में कंपनी का कार्य क्षेत्र और भी बढ़ाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Inox India यह कंपनी क्रायोजेनिक टैंक बनाने के मामले में देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी के ऑर्डर बुक बेहतर होने के साथ कंपनी एक्सपोर्ट में भी बहुत आगे हैं। बात करें कंपनी के प्रोडक्ट्स यूज की तो कंपनी के प्रोडक्ट्स हेल्थकेयर, केमिकल, प्रोडक्ट्स एनर्जी, इंडस्ट्रियल गैस, एलएनजी,स्टील इंडस्ट्रीज में काम में लिए जाते हैं। Inox India कंपनी की शुरुआत 1976 में बडौदा ऑक्सीजन इस नाम से हुई थी। 

Leave a Comment