राजस्थान किसान साथी पोर्टल मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करे एवं जाने इसके फायदे 2024

Author: Om | Published On: June 14, 2024

राजस्थान किसान साथी पोर्टल मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करे एवं जाने इसके फायदे :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप लोगों के साथ राजस्थान किसान साथी पोर्टल से सबंधित जानकारी को शेयर करने वाले हैं। आपकी जानकारी हेतु हम आप लोगों को बता दें कि सरकार द्वारा बहुत सारी नई नई योजनाओं को जारी किया जाता है।

राजस्थान किसान साथी पोर्टल मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करे एवं जाने इसके फायदे

यदि सरकार द्वारा जारी की गई नई-नई योजनाओं की जानकारी किसानों तक आसानी से पहुंच जाता है तो किसानों को उस योजना का लाभ उठाने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। इस प्रॉब्लम को देखकर राजस्थान गवर्नमेंट ने राज किसान साथी पोर्टल को लागू किया है। 

राजस्थान किसान साथी पोर्टल का क्या-क्या लाभ है?

आपकी जानकारी हेतु हम आप लोगों को बता दें कि यह एक तरह का ऑनलाइन पोर्टल है जो राजस्थान के पशुपालकों और किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार और कृषि के अलग-अलग विभागों की सेवा को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा लागू किए गए इस पोर्टल पर राजस्थान के किसानों को खेती एवं सरकारी योजनाओं संबंधित सभी जानकारी को दिया जाएगा। इस पोर्टल को जारी होने से किसानों को अलग-अलग दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा जिससे उनका समय बचेगा।

किसान साथी पोर्टल पर कृषि विभाग, उधान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग और राज्य बीज निगम इत्यादि विभाग की जानकारी प्रदान किया जाएगा। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सभी किसानों को करीब 150 ऐप्स की सुविधाएं एक ही ऑनलाइन पोर्टल पर मिल जाएंगे।

राजस्थान किसान साथी पोर्टल की मुख्य विशेषताएं एवं पात्रता क्या है?

इसकी मुख्य विशेषता है कि यह पोर्टल किसानों के खाते में अनुदान से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही साथ आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्टेप बाय स्टेप मैसेज प्राप्त होते रहेंगे। इस प्रक्रिया से आवेदकों को लेटेस्ट अपडेट की जानकारी मिलती रहेगी। 

आपकी जानकारी हेतु हम आप लोगों को बता देंगे कृषि में कृषि मशीनरी, सहकारी समितियों, बागवानी, बीज निगम, पशुपालन, मत्स्य पालन इत्यादि जैसे विभागों को इस पोर्टल में शामिल किया गया है।

इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदकों के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही साथ राजस्थान किसान साथी पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदकों का अस्थाई निवास राजस्थान राज्य में होना चाहिए।

राजस्थान किसान साथी पोर्टल सम्पर्क जानकारी

टेलीफोन : 2922613, 0141-2927047

सोमवार से शनिवार ,09:30 AM-06:00 PM

Email :[email protected]

Helpdesk number (एग्रीकल्चर) 0141-2922614

IP Phone :- 27047

https://pmkisankyc.com/commercial-lpg-cylinder-price

राजस्थान किसान साथी पोर्टल के ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

दोस्तों यदि आप लोग राजस्थान किसान साथी पोर्टल के ऐप को download करना चाहते हैं तो इसके लिए आप लोगों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बार ओपन करके Rajasthan Kisan Sathi App सर्च करना होगा। अब आप लोगों को राजस्थान किसान साथी ऐप को डाउनलोड करने का ऑप्शन दिख जाएगा।

डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करके आप लोग राजस्थान किसान साथी ऐप को आसानी से अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद आप लोग राजस्थान किसान साथी पोर्टल की सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।

Sahara India Refund Money

Latest UpdatesClick Here
Official SiteClick Here
Telegram GroupClick Here
WhatsApp GroupsClick Here

राजस्थान किसान साथी पोर्टल Conclusion

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आज का यह आर्टिकल आप लोगों को समझ में आया होगा। यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप लोग इस जानकारी को अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर करें। ताकि यह जानकारी उन लोगों तक भी पहुंच सकें जिनको इसके बारे में तनिक सा भी जानकारी ना हो।

यदि अभी भी आप लोगों के पास इस टॉपिक से सबंधित कोई सवाल या प्रश्न है तो आप लोग कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment