CTET July Answer Key 2024 Paper 1 Paper 2 PDF Download: यहाँ से डाउनलोड करें सीटेट का उत्तर कुंजी

Author: Jayant | Published On: July 25, 2024

CTET July Answer Key 2024 Paper 1 Paper 2 PDF Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें CTET 2024 जुलाई सेशन 7 जुलाई को कराई गई थी जिसके तहत विभिन्न राज्यों के विभिन्न परीक्षा केंद्रो में इस परीक्षा का सत्यापन किया गया था। CTET July Answer Key 2024 की प्रतीक्षा करने वाले उम्मीदवारों को बता दे की सीटेट पेपर एक और पेपर दो दोनों के उत्तर पूंजी आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है।

सीटेट उत्तर कुंजी के माध्यम से आप अपने अंकों का पूर्व अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी में बताए गए उत्तर को आप अपने द्वारा दिए गए उत्तर से मिलाइए और आपको आपका अपेक्षित अंक नजर आने लगेगा। कितने अंक आने पर आप रिजल्ट में पास होंगे यह आप किस कैटेगरी से आते हैं इस पर निर्भर करता है। जैसे अगर आप जनरल केटेगरी से हैं तो आपको पासिंग मार्क्स 60% चाहिए और अगर आप एसटी, एससी या ओबीसी कैटेगरी में है तो आप 55% अंक लाकर के भी पास माने जाएंगे

सीटेट पेपर 1 के तहत उन उम्मीदवारों में आवेदन किया था जो कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को पढ़ना चाहते हैं वही सीटेट पेपर दो में उन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जो कक्षा 6 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ना चाहते हैं। आइए CTET July Answer Key 2024 के बारे में जानते हैं

CTET July Answer Key 2024 Paper 1 Paper 2 PDF Download
CTET July Answer Key 2024 Paper 1 Paper 2 PDF Download

CTET July 2024 कंपटीशन कितना है? 

इस सीटेट जुलाई सेशन में करीब 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। पिछले महीने जनवरी 2024 के रिजल्ट की बात करें तो उसे समय 3 लाख अभ्यर्थियों को पास किया गया था बाकी सब फेल हो गए थे। उन फेल हुए अभ्यर्थियों ने दोबारा जुलाई सेशन की परीक्षा दी है। अगर आपने भी परीक्षा दी है तो आप हमारे नीचे बताए गए स्टेप से सीटेट जुलाई उत्तर पूंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET July Answer Key 2024 Paper 1 Paper 2 PDF Download: Steps

केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  •  सबसे पहले आपको केंद्र शिक्षा पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां पर आपको होम पेज पर रोल नंबर और जन्म तिथि भरने का विकल्प मिलेगा। 
  • सब जानकारी भरने के बाद आप login बटन पर क्लिक करें 
  • इसके पश्चात आप के सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपकी उत्तर कुंजी मौजूद होगी। 
  • आप चाहे तो इस उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment