CTET Answer Key 2024 PDF Online Download: इस तरह डाउनलोड करें सीटेट जुलाई का उत्तर कुंजी

Author: Jayant | Published On: July 21, 2024

CTET Answer Key 2024 PDF Online Download: सीटेट आंसर की जुलाई सत्र 2024 जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी होने वाली है । आपको बता दे की आंसर की के साथ Omr शीट और आपत्ति लिंक भी जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE जल्दी सीटेट की आधिकारिक CTET Answer Key 2024 घोषित करने वाली है अपने आधिकारिक वेबसाइट पर।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के रिकार्ड्स को देखें तो इस साल CTET Answer Key जुलाई 25, 2024 तक आने की संभावना है। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से सीटेट आंसर की की जारी होने की तिथि घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थी सीटेट आंसर की जारी होने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना लॉगिन पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

अपनी उत्तर कुंजी का अवलोकन करके आप पता लगा सकते हैं कि अपने कितनी गलतियां की है और कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं। सीटेट उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों से उनकी आपत्ति भी आमंत्रित की जाएगी। प्रत्येक आपत्ति दर्ज करने पर आपको ₹100 का शुल्क भुगतान करना होगा।

CTET Answer Key 2024 PDF Online Download
CTET Answer Key 2024 PDF Online Download

CTET Answer Key 2024 Kab Aayega

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की तरफ से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले सीबीएसई इसकी उत्तर कुंजी जारी करती है । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के रिकार्ड्स को देखें तो इस साल 2024 में सीटेट आंसर की जुलाई के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है अगर सटीक तारीख की बात करें तो 25 जुलाई तक का अनुमान लगाया जा सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आप उसे ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CTET Answer Key 2024 PDF Online Download Kaise Kare: Steps

केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड और चेक करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • CTET Answer Key 2024 PDF Online Download करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा 
  • अब आपको होम स्क्रीन लेटेस्ट अपडेट्स वाले क्षेत्र पर जाना है 
  • यहां पर आपको सीटेट जुलाई 2024 आंसर की वाले विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने सीटेट की login क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या जन्मतिथि इत्यादि  जानकारी दर्ज करनी है। 
  • अब आपके सामने आपका सीटेट उत्तर कुंजी 2024 प्रदर्शित होगा जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सीटेट आंसर की से आप अपने प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं जिससे आप CTET Result 2024  में अपना अंक और रंक का अनुमान लगा सकते हैं।

Leave a Comment