Bihar Udyami Yojana 2024: 10 लाख रुपये तक के लाभ, सभी आवेदन करने वालों को मिलेगी, इसका लाभ जल्दी करें

Author: Om | Published On: June 26, 2024

Bihar Udyami Yojana 2024: अगर आप बिहार में रहते हैं और खुद का व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि बिहार सरकार ने बिहार के निवासियों के लिए Bihar Udyami Yojana 2024 शुरू की है। जिसके अंतर्गत राज्य के युवाओं और उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

चाहे आप राज्य में छोटी सी दुकान खोलना चाहते हो या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हो आप Bihar Udyami Yojana के अंतर्गत आवेदन करके आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये आज के इस लेख में हम योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

Bihar Udyami Yojana
Bihar Udyami Yojana

बिहार उद्यमी योजना क्या है? | Bihar Udyami Yojana

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए Bihar Udyami Yojana की शुरुआत की है, जिसे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के नाम से भी जाना जाता है। 

यह बिहार सरकार की एक पहल है जिसके माध्यम से सरकार राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और आर्थिक विकास को गति प्रदान करना चाहती है। 

इस योजना में युवाओं को 10 लख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा, जिसमें 50% सब्सिडी भी निर्धारित की गई है। इस योजना के लिए सभी युवा, जो अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग/ महिला वर्ग से संबंधित है, पात्र होंगे। 

बिहार उद्यमी योजना के लिए पात्रता 

  • केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेरोजगार युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक को इस योजना का लाभ उठाने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की उमर 18 वर्ष से ज़्यादा 50 वर्ष के ऊपर नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास व्यवसाय शुरू करने के लिए एक व्यवहार्य योजना होनी चाहिए।

बिहार उद्यमी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

सभी श्रेणियों के लिए:

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि के सत्यापन के लिए मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (महिलाओं के लिए पिता के नाम का भी)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • हस्ताक्षर का नमूना
  • बैंक स्टेटमेंट (जिसमें खाता खोलने की तिथि का विवरण हो)
  • रद्द किया गया चेक

अतिरिक्त दस्तावेज:

  • एससी/एसटी श्रेणी के लिए: जाति प्रमाण पत्र
  • महिलाओं के लिए: विवाह प्रमाण पत्र (यदि विवाहित हैं)
  • युवाओं के लिए: कौशल विकास प्रमाण पत्र (यदि कोई है)
  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करें।
  • सभी दस्तावेजों का प्रमाणन अधिकारी द्वारा करवा लें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही तरीक़े से और पूर्ण रूप से भरें। जिसमें की कोई त्रुटि ना रह जाए। 

Bihar Udyami Yojana Online Apply कैसे करें? 

Mukhyamantri Udyami Yojana में अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  1. सबसे पहले, आपको बिहार उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट udyog.bihar.gov.in registration sc/st पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको “पंजीकरण” बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसमे आपको मोबाइल नंबर और आधार नंबर देना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  5. अब, आप लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके योजना पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।
  6. लॉगिन करने के बाद, आपको आवेदन करने वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  7. अब, आपको आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसमें आपका नाम, पता, व्यवसाय का प्रकार, निवेश राशि, आदि शामिल हैं।
  8. सभी जानकारी भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
  9. अंत में, आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अपना आवेदन जमा करना होगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Bihar Udyami Yojana क्या है और इसके अंतर्गत युवाओं को कितनी राशि प्रदान की जाएगी। उम्मीद है कि इस लेख में बताए गए चरणों के माध्यम से आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकेंगे और अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।

Leave a Comment